Loading...

About Us

Image

About Us

जन कल्याण सोशल सोसायटी, आपका स्वागत करता है |

आपकी सफलता, हमारा संकल्प, एक बेहतर समाज |
जन कल्याण सोशल सोसायटी (JKSS) एक गैर-लाभकारी संस्था है, जो ग्रामीण एवं वंचित समुदायों के साथ मिलकर शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, युवा सशक्तिकरण, आजीविका, सामाजिक न्याय और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में कार्य करती है।
हमारा उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना है।
संस्था का मुख्यालय बेलवरिया (सोनक डीह) मुर्दाहा बाज़ार, वाराणसी में स्थित है तथा यह विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन करती है।

स्थापना तिथि: 19 जून 2024

पंजीकरण संख्या: VAR/01911/2024-2025

12A Registration: AAMAJ3647BE20241

80G Registration: AAMAJ3647BF20241

4

+

Project Complete

2

+

Years Of Experience

10

+

Team Members

JAN KALYAN SOCIAL SOCIETY

Mission & Objectives

जन कल्याण सोशल सोसायटी (JKSS) एक गैर-लाभकारी सामाजिक संस्था है, जिसका उद्देश्य समाज के ऐसे समुदायों तक पहुँचना है जो किसी कारणवश विकास की मुख्यधारा से पीछे रह गए हैं।

संस्था ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में समुदायों के साथ मिलकर शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला एवं बाल सुरक्षा, युवा नेतृत्व, आजीविका, सरकारी योजनाओं तक पहुँच, सामाजिक न्याय और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में कार्य करती है।

हम मानते हैं कि स्थायी सामाजिक परिवर्तन तभी संभव है जब समुदाय स्वयं जागरूक होकर अपने विकास में सक्रिय भागीदारी करे।

इसी सोच के साथ JKSS जागरूकता अभियान, प्रशिक्षण, सामुदायिक बैठक, नुक्कड़ नाटक, कौशल विकास, जनसंवाद और अन्य सहभागी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जानकारी, अवसर और सेवाओं से जोड़ने का प्रयास करती है।

एक ऐसा न्यायपूर्ण, समावेशी और आत्मनिर्भर समाज, जहाँ प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर, सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन प्राप्त हो ।

शिक्षा, जागरूकता, कौशल, अधिकार, स्वास्थ्य, आजीविका और सामुदायिक नेतृत्व के माध्यम से वंचित एवं कमजोर समुदायों को सशक्त बनाना ।

समानता | सम्मान | पारदर्शिता | सहभागिता | जिम्मेदारी | समावेशन | आत्मनिर्भरता

हम संस्था की गति विधियोंको और प्रभावशाली बनाने हेतु आर्थिक, तकनीकी एवं मानवीय संसाधनों का सहयोग चाहते हैं।यह सहयोग सरकारी, गैर-सरकारी, CSR इकाइयों एवं दानदाताओं से अपेक्षित है।

उत्तर प्रदेश | वाराणसी | ग्रामीण एवं सामुदायिक क्षेत्र

हम स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर उनकी आवश्यकताओं के अनुसार कार्यक्रम विकसित करने और उन्हें लागू करने पर ध्यान देते हैं।

Image

Our Team

Our Dedicated Team Members

President-Surendra-Kumar

सुरेन्द्र कुमार

अध्यक्ष

Vice-President-Chandni-Jaiswal

चांदनी जायसवाल

उपाध्यक्ष

Secretary-Pramod-Kumar

प्रमोद कुमार

सचिव

Treasurer-Anil-Kumar

अनिल कुमार

कोषाध्यक्ष

JAN KALYAN SOCIAL SOCIETY

Registration Certificate